लखनऊ में फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किए गए 5 ओमानी नागरिक, दिनभर होटल से रहते थे गायब

Satyam Kumari28 April 20251 min read13 viewsOman

किसी भी देश में यात्रा के लिए यात्री के पास वैध वीजा और पासपोर्ट होना चाहिए। अगर यात्री के पास वैध वीजा और पासपोर्ट नहीं है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है। लखनऊ में करीब पांच ऐसे लोगों की जानकारी मिली है जो अधूरे डॉक्यूमेंट के साथ ही होटल में ठहरे हैं।

आरोपियों के पास नहीं था असली पासपोर्ट

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जांच में पता चला है कि पांचों के पास पासपोर्ट की फोटो कॉपी थी लेकिन असली पासपोर्ट उनके पास नहीं था। जांच के बाद होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पर्याप्त डॉक्यूमेंट ना होने के बावजूद भी होटल वालों ने उन आरोपियों को शरण दी थी जो कि गलत है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि पांचो ओमानी नागरिक दिनभर होटल से गायब रहते थे और रात में होटल में चले आते थे।

 गोमतीनगर स्थित होटल के द्वारा नहीं दी गई है खबर

इस मामले में अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि आरोपी गोमती नगर स्थित होटल में ठहरे हुए हैं और इसकी जानकारी होटल वालों ने पुलिस को नहीं दी है। घटना की जानकारी मिलते ही एलआईयू ने नागरिकों के ठहरे होने की रिपोर्ट एफआरआरओ को भेज दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment