सुभद्रा योजना में गड़बड़ी से महिलाएं हुई परेशान, जीवित होने के बावजूद भी कागजात में दर्ज हुई मृत

Satyam Kumari28 April 20251 min read10 viewsIndia

राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसकी मदद से उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। Subhadra Yojana भी इन्हीं योजनाओं में से एक है। लेकिन अब इन योजनाओं में गड़बड़ी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई महिलाओं के खाते में नहीं आया दूसरा इंस्टॉलमेंट

मिली जानकारी के अनुसार कई महिलाओं के खाते में दूसरा इंस्टॉलमेंट नहीं आया है। महिलाएं अपने दूसरे इंस्टॉलमेंट के वित्तीय सहायता का इंतजार कर रही थी लेकिन जब रकम नहीं आया तो उन्होंने पता लगाने की कोशिश की और नतीजे चौंकाने वाले थे।

जिन्हें दूसरा इंस्टॉलमेंट नहीं मिला उन महिलाओं का कहना है कि अधिकारिक खाते में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। कई महिलाओं के साथ ऐसा ही हुआ है। इस स्कीम में उनके नाम पर गलत रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। महिलाओं का कहना है कि पहला इंस्टॉलमेंट डायरेक्ट बैंक में ही जमा कर दिया गया था लेकिन अब कईयों का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment