Ashram Flyover Inauguration. दिल्ली गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद आना जाना हुआ मिनट का खेल

Lov Singh5 March 20231 min read5 viewsIndia

Ashram Flyover Inauguration. दो महीने से अधिक समय से बंद आश्रम फ्लाईओवर जल्द ही वाहनों के लिए खुलने जा रहा है। यहां निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। अब इसके उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को इसका उद्घाटन किये जाने की संभावना है।

कई बार मिला तारीख़ पर तारीख़

फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि इसका उद्घाटन कौन करेगा। जानकारी के अनुसार, बीते 1 जनवरी को आश्रम फ्लाईओवर को निर्माण कार्य के लिए बंद किया गया था। यहां आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी के नए हिस्से से जोड़ा जाना था। पहले 15 फरवरी तक इस कार्य को पूरा किया जाना था, लेकिन इस अवधि में यह कार्य खत्म नहीं हुआ। इसके बाद 28 फरवरी को इसे वाहनों के लिए खोलना था । लेकिन यह तारीख भी फेल हो गई।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

दिल्ली गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद आना जाना हुआ आसान

कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके आगामी सोमवार को खुलने की संभावना जताई थी। शनिवार को यहां पर निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर पेंट किया जा रहा है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसका उद्घाटन कौन करेगा। इस फ्लाईओवर के बनने से न केवल दिल्ली बल्कि गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद से आने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी, 10 मई से अशोक वाटिका दर्शन यात्रा और 7 इलाको में नहीं रहेगा बिजली. Apply delhi jal board job

Share:

Comments

Leave a comment