UAE : 1 जनवरी, 2023 से लागू, नौकरी छूटने के बाद भी मिलेगी आर्थिक मदद, जानें प्रक्रिया

Lov Singh1 January 20231 min read9 viewsUAE

आज नए नियम हो रहे हैं लागू 

संयुक्त अरब अमीरात में नए साल के मौके पर कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इन नियमों से लोगों को फायदा होने वाला है। 1 जनवरी, 2023 यानी कि आज से यह नियम लागू हो रहे हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Unemployment insurance scheme

इस योजना के तहत कर्मचारी जो प्राइवेट या पब्लिक सेक्टर में काम करते हैं उन्हें अचानक से जॉब चले जाने पर आर्थिक मदद दी जाएगी। नौकरी जाने के बाद कर्मचारी को तीन महीने तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। कर्मचारी सब्सक्रिप्शन शुल्क कितना तय करते हैं यह उनके बेसिक सैलरी पर निर्भर करता है।

Dh16,000 या इससे कम की सैलरी वाले Dh5 प्रति महीना और Dh20,000 या इससे अधिक सैलरी वाले कामगारों को Dh10 प्रति महीना का योगदान करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए यह पढ़े।

Unemployment Insurance Scheme : अरब में नौकरी छूटने के बाद भी मिलता रहेगा गुजारा भत्ता, नए साल पर सरकार की नई व्यवस्था

दुबई/UAE में अगर छूट जाए नौकरी तो भी अब वीज़ा के समय तक मिलेगा पैसा/सैलेरी. नया नियम कल से लागू

Emiratisation rule

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात में Emiratisation rule भी लागू होने वाला है। इस नियम के मुताबिक जिस कम्पनी में 50 से अधिक कर्मचारी हैं उन्हें 2 फीसदी Emiratisation rate का पालन करना होगा।

अगर नियोक्ता इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसपर Dh 6,000 प्रति कामगार का मासिक जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं यह जुर्माना सिंगल इंस्टॉलमेंट में ही पूरा हो जाना चाहिए।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment