UAE Visa : सरकार ने इन नियमों में कर दिए हैं बदलाव, Visa लगाने में अब होगा नया तरीक़ा

Lov Singh31 January 20232 min read41 viewsUAE

Visa पर लागू हुए यह नए नियम

संयुक्त अरब अमीरात में कई वीजा रिफॉर्म्स किए गए हैं। इस दौरान Green Visas भी लॉन्च किया गया था। साथ ही कई और नए नियमों को भी लागू किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

1. मिली जानकारी के अनुसार अब Golden Visa धारक आसानी से अपने पैरेंट्स को 10 वर्षीय वीजा के लिए स्पॉन्सर कर सकते हैं। पहले केवल एक साल के लिए ही स्पॉन्सर की अनुमति दी गई थी। वहीं बच्चे को स्पॉन्सर करने की सुविधा भी आसान की गई है। अविवाहित बेटियों को स्पॉन्सर के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

2. वीजा शुल्क में हुई बढ़ोतरी : Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Ports Security (ICP) के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अब Emirates ID और residency visas के लिए Dh100 अधिक देना पड़ेगा।

इसके बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अरब में Emirates ID और वीजा लेना महंगा हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ाया गया शुल्क

3. वीजा एक्सपायर होने के बाद यूएई से बाहर जाने के समय सीमा को बढ़ाया गया है। वीजा एक्सपायर होने के बाद लोगों को दिया जाने वाला ग्रेस पीरियड पहले 30 दिन का होता था जिसे अब बढ़ा कर 60 से 180 दिनों के बीच कर दिया गया है।

4. अब पासपोर्ट पर residency visa stickers नहीं लगाया जाता है जो कि पहले अनिवार्य था। अब इस सिस्टम को हटा लिया गया है और Emirates IDs को ही आधिकारिक residency documents माना जाता है।

UAE : 90 दिवसीय VISA के लिए स्पेशल कंडीशन में मिल जायेगी अनुमति, जानिए डिटेल

5 . वहीं freezone visas की वैधता को घटा दिया गया है। इस वीजा की वैधता को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर दिया गया है।

6 . Re-entry permit की सुविधा शुरू की गई है जिसकी मदद से लोग यूएई से बाहर 6 महीने से अधिक रह पाएंगे।

इसके बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।

UAE : नए Re-entry permit के रूप में प्रवासियों को मिली सौगात, बिना प्रतिबंध के बाहर रहकर भी मिलेगी आसान ENTRY, जानें डिटेल

Share:

Comments

Leave a comment